Shri Khatu Shyam Dohe In Hindi | Song Details |
★★★★★★★★★★★★★★★★★★ जो दामन इसका थाम ले उसके कष्ट सभी कट जाते हैं। संकट में अगर पड़ जाए भक्त तो आकर उसे छुड़ाते हैं॥ ★★★★ यह कथा बहुत पुरानी है द्वापर का अंतिम पसारा था। उस मायापति की माया में कलयुग का शुरू नजारा था॥ ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ | ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ Song: Om Jai Shree Shayam Hare Singer: Kamlesh Mishra Music: Bharat k Parihar Mix & Master: Kapil Gandhi Lyrics: Traditional Label: Bhajan Shrinkhla ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ |
Shri Khatu Shyam Aarti Download in MP3 & MP4
- Click Copy URL Button first.
- After copy Url, click on download button below.
- After Clicking Download button. Click on download button and Paste the copied Url in the given Box.
- After Paste the Url. Click the download button and download Bhajan in any formate as you want.
यह भी देखें – You May Like
- 👉🏻Om Shree Shyam Devay Namah 108 Times – Phaalgun Mela Special Bhajan
- 👉🏻Shri Radha Rani Ji Aarti – Shri Radha Ashtami special
- 👉🏻Shri Krishna Chalisa – Krishna Janmashtami Special Bhajan
- 👉🏻Shri Krishna Aarti-Aarti Kunj Bihari ki-Krishna Janmashtami Special
- 👉🏻Shri Radha krapa Kataksh Strota – Shri Radha Ashtami special
- 👉🏻Kamal Netra Stotram – Krishna Janmashtami Special Bhajan
श्री खाटू श्याम जी आरती हिंदी लिरिक्स
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
रतन जड़ित सिंहासन,
सिर पर चंवर ढुरे ।
तन केसरिया बागो,
कुण्डल श्रवण पड़े ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
गल पुष्पों की माला,
सिर पार मुकुट धरे ।
खेवत धूप अग्नि पर,
दीपक ज्योति जले ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
मोदक खीर चूरमा,
सुवरण थाल भरे ।
सेवक भोग लगावत,
सेवा नित्य करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
झांझ कटोरा और घडियावल,
शंख मृदंग घुरे ।
भक्त आरती गावे,
जय-जयकार करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
जो ध्यावे फल पावे,
सब दुःख से उबरे ।
सेवक जन निज मुख से,
श्री श्याम-श्याम उचरे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
श्री श्याम बिहारी जी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत भक्त-जन,
मनवांछित फल पावे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
जय श्री श्याम हरे,
बाबा जी श्री श्याम हरे ।
निज भक्तों के तुमने,
पूरण काज करे ॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे।
खाटू धाम विराजत,
अनुपम रूप धरे॥
ॐ जय श्री श्याम हरे,
बाबा जय श्री श्याम हरे ।
Please Like And Share This @ Your Facebook Wall We Need Your Support To Grown UP | For Supporting Just Do LIKE | SHARE | COMMENT.