Shri Radharani Dohe In Hindi | Song Details |
★★★★★★★★★★★★★★★★★★ सुबरन बेलि तमाल सौं, घन सौं दामिनी देह। तूँ राजति घनस्याम सौं, राधे सरिस सनेह॥ सोने की बेल तमाल वृक्ष से और बादल से बिजली का शरीर जिस प्रकार शोभित होता है, हे राधिका! सदृश स्नेह के कारण तू वैसे ही घनश्याम से शोभित होती है। भाव यह है कि तमाल वृक्ष, बादल और कृष्ण, इन तीनों श्याम वर्ण वालों से स्वर्णलता, बिजली और राधिका ये तीनों गौर वर्ण वाली अत्यंत सुशोभित होती हैं। ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ | ★★★★★★★★★★★★★★★★★★ Bhajan Teerth Presents Latest Hindi Devotional Song “Aarti Shri Radha Rani Ki”. ◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆◆ |
Shri Radha Rani Ji Aarti Download in MP3 & MP4
- Click Copy URL Button first.
- After copy Url, click on download button below.
- After Clicking Download button. Click on download button and Paste the copied Url in the given Box.
- After Paste the Url. Click the download button and download Bhajan in any formate as you want.
यह भी देखें – You May Like
- 👉🏻Shri Krishna Chalisa – Krishna Janmashtami Special Bhajan
- 👉🏻Shri Krishna Aarti-Aarti Kunj Bihari ki-Krishna Janmashtami Special
- 👉🏻Shri Radha krapa Kataksh Strota – Shri Radha Ashtami special
- 👉🏻Kamal Netra Stotram – Krishna Janmashtami Special Bhajan
- 👉🏻Shri Durga Mata Ji Aarti – Navratri Special Bhajan
- 👉🏻Shri Durga Mata Ji Chalisa – Navratri Special Bhajan
- 👉🏻Shri Ram Ji Chalisa – Ramnavami Special Bhajan
श्री राधा रानी जी आरती श्री वृषभानुसुता हिंदी लिरिक्स
आरती श्री वृषभानुसुता की,
मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥
त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि,
विमल विवेकविराग विकासिनि ।
पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,
सुन्दरतम छवि सुन्दरता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
मुनि मन मोहन मोहन मोहनि,
मधुर मनोहर मूरति सोहनि ।
अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि,
प्रिय अति सदा सखी ललिता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
संतत सेव्य सत मुनि जनकी,
आकर अमित दिव्यगुन गनकी ।
आकर्षिणी कृष्ण तन मनकी,
अति अमूल्य सम्पति समता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
। आरती श्री वृषभानुसुता की ।
कृष्णात्मिका, कृष्ण सहचारिणि,
चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि ।
जगजननि जग दुखनिवारिणि,
आदि अनादिशक्ति विभुता की ॥
॥ आरती श्री वृषभानुसुता की..॥
आरती श्री वृषभानुसुता की,
मंजुल मूर्ति मोहन ममता की ॥
Please Like And Share This @ Your Facebook Wall We Need Your Support To Grown UP | For Supporting Just Do LIKE | SHARE | COMMENT.